केवटी रनवे: कोरा गांव में छात्रा से छेड़खानी के आरोप पर प्लस टू हाईस्कूल का घेराव, ग्रामीणों का हंगामा, शिक्षक गिरफ्तार
सिंहवाड़ा प्रखंड के कोरा स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में छात्रा से छेड़खानी के आरोप को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने स्कूल का घेराव कर जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल परिसर में जुट गए, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आरोपित शिक्षक की पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के भराठी निवासी राजेश कुमार पासवान के रूप में हुई है।