पटना ग्रामीण: CM नीतीश कुमार ने बिहार स्वास्थ्य विज्ञान और अभियंत्रण विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे मीठापुर में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय एवं बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माण अधीन कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है।