पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव उत्तर प्रदेश के हिस्ट्रीशीटर के साथ विदेश घूम रहे, JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने किए कई खुलासे
जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने बुधवार की सुबह करीब 11:00 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विदेश यात्रा पर कई सवाल उठाए हैं। नीरज कुमार ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उत्तर प्रदेश के हिस्ट्रीशीटर के साथ विदेश घूम रहे हैं और हो सकता है कि उनके साथ मोतिहारी के फरार कुख्यात और इनामी अपराधी देवा गुप्ता भी विदेश घूम रहे हैं।