कानपुर: मिशन शक्ति फेज 5 के तहत महिला पुलिस कर्मियों ने बड़े चौराहे पर चलाया यातायात जागरूकता अभियान
मिशन शक्ति फेज़ 0.5 के तहतमहिला थाना प्रभारी श्रीमती कमर सुल्ताना एवं उनकी पूरी एंटी-रोमियो टीम, साथ ही महिला ट्रैफिक पुलिस द्वारा कानपुर के सबसे व्यस्त क्षेत्र बड़ा चौराहा पर शुक्रवार 2 बजे विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने स्वयं ट्रैफिक व्यवस्था संभाली और लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।