कानपुर: उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचे
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह शुक्रवार सुबह 11:30 बजे पहुंचे।स्टेशन अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया की महाप्रबंधक रेलवे स्टेशन में हो रहे विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं का जायजा लेंगे। फतेहपुर में निरीक्षण करने के बाद वह कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे हैं।