कानपुर: ट्विंकल गैलेक्सी होटल के मालिक ने रिसेप्शनिस्ट को बंधक बनाकर किया रेप, एसीपी ने दी जानकारी
एसीपी चकेरी अभिषेक प्रकाश पांडे ने शुक्रवार दोपहर 1:00 बताया ट्विंकल गैलेक्सी होटल के मालिक मनोज पटेल को गिरफ्तार किया गया है।23 अक्टूबर की रात में महिला द्वारा सूचना दी गई थी कि उसके साथ होटल मालिक ने रेप किया। प्रकरण में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को जेल भेजा गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।