कानपुर: चकेरी पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
चकेरी थाने की पुलिस को सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने चेक बाउंसिंग मामले के वारंटी अभियुक्त मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे बताया अभियुक्त को उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में शिवकटरा से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।