कानपुर: बढ़ते साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए गोविंद नगर पुलिस ने स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान
गोविंद नगर पुलिस ने बढ़ते साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से पहल करते हुए शुक्रवार सुबह 11:00 बजे रतनलाल नगर स्थित प्राइवेट स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच जाकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को इमरजेंसी फोन नंबर और साइबर फ्रॉड से कैसे बचा जाए इसके विषय में जानकारी दी गई। lo