इटारसी: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में ससुर की शिकायत पर न्यायालय के आदेश से बहू ने मकान खाली किया, प्रशासनिक अमला मौजूद
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बुधवार को प्रशासनिक अमले ने पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में एक मकान खाली कराया। गुरुवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई, जो ससुर और बहू के बीच संपत्ति विवाद से संबंधित है। प्रशासनिक टीम के पहुंचने पर मकान में मौजूद महिला ने अपने बच्चों के साथ खुद को एक कमरे मे बंद किया था।