सागर नगर: कालीचरण चौराहे के पास कुबेर रेस्टोरेंट में लगी आग, ऊंची लपटें उठीं
शहर के कालीचरण चौराहा के पास स्थित कुबेर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम लगभग 7:30 बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटे देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई गईं। वही रेस्टोरेंट में मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों की मदद से पानी की बौछार कर आग काबू पाया गया। जानकारी के मुताबिक आग रेस्टोरेंट की किचन में लगी थी और आग काफी भीषण थी। गनीमत रही की समय रहते काबू पाया।