सागर नगर: सिंधी कैंप में शिवजी के विवाह समारोह में शामिल हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, बारात में जमकर नाचे
महाशिवरात्रि के पावन पर्व बुधवार दोपहर 3 बजे पर सिंधी कैंप कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव जी के विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए।मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भगवान शिवजी की शाही बारात में डीजे की धुन पर जमकर झूमे।