सागर नगर: केंट थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों की हुई मारपीट
कैन्ट थाना क्षेत्र में आने वाले रेलवे स्टेशन के पास पुरानी बुराई के चलते दो युवकों से मारपीट कर धारदार हथियार मार दिया। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल भेज दिया। घायल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।