गाज़ियाबाद: जीडीए की परिवर्तन टीम ने राजेंद्र नगर में मानचित्र स्वीकृति के विपरीत बनाए जा रहे 7 भूखंडों को किया सील
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की परिवर्तन टीम मंगलवार को राजेंद्र नगर पहुंची और वहां पर मानचित्र स्वीकृति के विपरीत बनाए जा रहे 7 भूखंडों को सील कर दिया। जोन 7 के परिवर्तन अधिकारी ने बताया कि जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने राजेंद्र नगर का औचक निरीक्षण किया था।निरीक्षण के दौरान मानचित्र स्वीकृति के विपरीत निर्माण करते हुए देखा और भूखंडों को सील करने के निर्देश दिए।