गाज़ियाबाद: लिंक रोड पुलिस ने हत्या के अभियोग के एक वारंटी को चंद्र नगर झुग्गी झोपड़ी के पास से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना लिंक रोड पुलिस ने हत्या अभियोग के एक वारंटी नवीन कुमार को चंद्र नगर झुग्गी झोपड़ी के पास से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष लिंक रोड ने बताया कि बीती 26 नवंबर 2014 को गिरीश चंद्र की हत्या कर दी गई थी, जिसमें नवीन और उसका साथी जेल गया था। कई वर्षों से नवीन न्यायालय से जमानत पाकर फरार चल रहा था। उसको गिरफ्तार करके विधिक कार्यवाही की जा रही है।