Public App Logo
भाजपा मंडल सराहन ने ज्यूरी में निकाली तिरंगा यात्रा - देश भक्ति के गीतों से सराबोर हुआ ज्यूरी Bushahr Today TV रामपुर बुशहर। भाजपा मंडल सराहन ने ज्यूरी में तिरंगा यात्रा निकाली। जिस में सैंकड़ों कार्यकताओं और आईटीबीपी के जवानों ने भी भाग लिया। सराहन मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह की अगुवाई में ज्यूरी पब्लिस स्कूल से तिरंगा झंडा लिए सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने ज्यूरी बाजार से होते उनू महादेव तक यात्रा निकाली। तिंरगा यात्रा में देश भक्ति के गीतों से और आईटीबीपी के जवानों की मौजूदगी से ज्यूरी का वातावरण देश भक्तिमय हो गया। यात्रा के अंत में मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने बताया देश भर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। तिरंगा हमारे देश का गौरव इस ऊंचा रखना हर भारतीय का कर्तव्य है। तिंरगा यात्रा से हम उन वीर बलिदानियों को याद करते है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर किए हैं। उन्होंने सभी से अपील की वो अपने अपने घरों में तिरंगा लगा कर उन बलिदानियों की याद करने अवश्य है जिन्होंने देश की रक्षा और स्वतंत्रता के लिए बलिदान दिए हैं। इस तिरंगा यात्रा में भाजपा मंडल सराहन के महामंत्री विजय शर्मा, महिला मोर्चा अध्य्क्ष वीना परमार, नीना शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, यशपाल पालसरा, कुलबीर खुंद, दीवान लक्टू, गोपाल बंसल, यशपाल झाई और जितेश शर्मा सहित आईटीबीपी के कई जवानों ने भाग लिया। - Ani News