कोरबा: कोरबा कोतवाली में Reel का ‘जेल-बेल’ वाला खेल पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही युवती पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
Korba, Korba | Sep 12, 2026 कोरबा में सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है… लेकिन थाना परिसर में बनाई गई एक रील युवती को भारी पड़ गई।कोरबा कोतवाली परिसर स्थित संवेदना कक्ष में एक युवती ने ‘आज जेल होई, कल बेल होई…’ गाने पर रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले युवती किसी मामले में शिकायत करने कोतवाली पहुंची थी.