लखनऊ अग्निकांड: एनीमेशन सेंटर में लगी आग, 15 छात्रों की दर्दनाक मौत
फायर एग्जिट और सुरक्षा व्यवस्था की कमी पर उठे सवाल, मुख्यमंत्री योगी ने दिए जांच के आदेश
जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उषा मेहता मार्ग पर सोमवार दोपहर एक तीन मंजिला व्यावसायिक भवन में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकांश छात्र-छात्राएं शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ जब भवन में संचालित एनीमेशन कोचिंग सेंटर में कक्षाएं चल रही थीं।
आग लगते ही भवन में अफरा-तफरी मच गई। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगा दी, जबकि कई अंदर फंस गए। दम घुटने से अधिकांश छात्रों की मौत हुई। छह घायल छात्रों को केजीएमयू में भर्ती कराया गया है।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बचाव दल ने पड़ोसी भवन की दीवार तोड़कर कई लोगों को बाहर निकाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दौरा बीच में छोड़कर लखनऊ पहुंचकर घटनास्थल और अस्पताल का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।
हादसे के बाद भवन में फायर एग्जिट और सुरक्षा मानकों की कमी पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। यदि पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होती तो कई छात्रों की जान बचाई जा सकती थी। सरकार ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
#LucknowFire #AliganjFire #LucknowNews
#UPNews #lucknow #लखनऊ #YogiAdityanath #JusticeForStudents #FireSafety #UttarPradesh #NarendraModi MYogiAdityanath #StudentSafety
Orai, Jalaun | Jun 22, 2026