कोल: RMPSU के नए कुलपति बने प्रोफेसर एनबी सिंह, 13 जनवरी को संभालेंगे चार्ज
Koil, Aligarh | Jan 11, 2025 राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति बदल दिए गए हैं। लखनऊ के ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनबी सिंह को RMPSU का कुलपति बना दिया है। वह 13 जनवरी को अलीगढ़ पहुंचकर विवि में कार्यभार संभालेंगे। RMPSU के वर्तमान कुलपति प्रोफेसर चंद्रशेखर का कार्यकाल 3 जनवरी को समाप्त हो चुका है।