कोल: AMU को बम से उड़ाने की धमकी का मामला: स्विट्जरलैंड की कंपनी से भेजा गया ईमेल
Koil, Aligarh | Jan 11, 2025 एएमयू को बम से उड़ाने की धमकी जिस मेल आईडी से दी गई, उसे स्विट्जरलैंड की इंटरनेट एप्लीकेशन प्रदाता कंपनी प्रोटोनमेल पर बनाया गया है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन सतर्क हो गया है। विवि में धमकी मिलने के बाद से ही सतर्कता बरती जा रही है। इसके साथ ही शुक्रवार को जुमे की नमाज में भी एएमयू की हिफाजत की दुआ की गई।