कोल: रठगांव में व्यक्ति को आग लगाकर जलाने के मामले में FIR दर्ज, आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस
Koil, Aligarh | Jan 11, 2025 रठगांव में व्यक्ति को आग लगाकर जलाने के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की है। मकान के विवाद को लेकर दंपत्ति पर व्यक्ति के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का आरोप लगा था। आग से झुलसे से व्यक्ति को इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है और पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है।