चोरी के शक में युवक की भीड़ ने की पिटाई, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच!!
हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र के ललतारौ पुल के पास चोरी के शक में एक युवक की भीड़ द्वारा पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार देर रात की है, जहां कुछ लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की।
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब विभिन्न सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल में कई लोग युवक की पीटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद हरिद्वार पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और पुलिस वायरल फुटेज के आधार पर मारपीट करने वाले लोगों की पहचान में जुटी है।
वहीं, नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।