मकराना: राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार व कानून की जानकारी देने हेतु न्यायालय परिसर से मोबाइल वैन को किया रवाना
Makrana, Nagaur | Sep 18, 2024 ताल्लुका विधिक सेवा समिति के निर्देश पर बुधवार को न्यायालय परिसर के बाहर 28 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार व कानून की जानकारी गांव गांव देने हेतु अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनल पारिख व न्यायिक मजिस्ट्रेट पूनम योगी ने हरी झंडी दिखाकर मोबाइल वैन को रवाना किया।