सैदपुर: रेलवे क्रासिंग के जाम में फंसी ट्रेन, क्रासिंग बंद न होने से करीब आधे घंटे खड़ी रही डेमू, स्कूली बच्चे भी हुए बेहाल
सैदपुर नगर के रेलवे क्रासिंग पर सोमवार को करीब पांच घंटे तक लगातार जाम के बीच रेलवे क्रासिंग से गुजरने वाली डेमू ट्रेन के लिए काफी देर तक फाटक बंद करने की स्थिति ही नहीं बन पाई। 65106 डेमू ट्रेन अपने निर्धारित समय पर क्रासिंग की ओर पहुंची, लेकिन सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की भारी भीड़ होने के कारण काफी देर तक रेलवे फाटक बंद नहीं हो पाया और ट्रेन खड़ी रही।