बरेली: नगर परिषद बरेली ने वार्ड क्रमांक 15 में चलाया अभियान, खराब हैंडपंप किए ठीक
बरेली। नगर परिषद बरेली के अध्यक्ष हेमंत राजा चौधरी एवं वार्ड पार्षद के निर्देश पर वार्ड क्रमांक 15 स्थित काशीराम कॉलोनी में खराब पड़े हेडपंपों को दुरुस्त किया गया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए नगर परिषद द्वारा विशेष अभियान चलाकर टीम ने क्षेत्र के कई हैंडपंपों की मरम्मत की। लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे रहवासियों को इससे बड़ी राहत मिली है।