बालाघाट: कृषि अधिकारियों ने नाहरवानी में फसलों का निरीक्षण किया, किसानों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया
बालाघाट जिले के कृषि विभाग द्वारा किसानों को बेहतर खेती के लिए प्रोत्साहित करने एवं फसलों की स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से निरंतर मैदानी निरीक्षण किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय एवं सहायक संचालक राजेश खोबरागड़े ने गत दिवस बालाघाट विकासखंड के ग्राम नाहरवानी का दौरा किया। जन संपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार