रीठी स्वास्थ्य केंद्र की अनियमितताओं का मामला जनसुनवाई में उठा, जिला पंचायत सदस्य माला मौशी ने की शिकायत
कटनी जिले की रीठी तहसील स्थित शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में कथित अनियमितताओं और लापरवाही को लेकर आज मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में गंभीर मामला सामने आया। जिला पंचायत सदस्य माला मौशी ने जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर के समक्ष लिखित शिकायत प्रस्तुत करते हुए अस्पताल प्रबंधन पर मनमानी और लापरवाही के आरोप लगाए