रीठी में कलेक्टर आशीष तिवारी की जनसुनवाई, 75 आवेदकों का हुआ पंजीयन, हितग्राहियों की समस्याओं पर सुनवाई जारी
कटनी आमजन को संवेदनशील और जनोन्मुखी प्रशासन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी मंगलवार को विकासखंड रीठी में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने पूरे धैर्य, गंभीरता और आत्मीयता के साथ नागरिकों की समस्याएं सुनीं खबर लिखे जाने तक जनसुनवाई में कुल 75 आवेदकों का पंजीयन किया गया,