जमुनिया के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, एक चालक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमुनिया के पास रविवार रात करीब 8 बजे को दो ट्रकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई इस भीषण हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया टक्कर इतनी तेज थी कि चालक ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया घटना की सूचना मिलते ही रीठी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे