पन्ना जिले की पवई जनपद के कृष्णगढ़ में मनरेगा योजना के तहत 'खेत तालाब' निर्माण में भारी भ्रष्टाचार का मामला गरमाया है। उपसरपंच का आरोप है कि सरपंच-सचिव ने केवल मेड़ बंधान कर तालाब की राशि डकार ली। महीनों बाद भी कार्रवाई न होने पर आज कलेक्टर को शिकायती पत्र सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है।