नानपारा: नानपारा की जगदीश्वरी मंदिर में भागवत कथा का आयोजन, श्री कृष्ण जन्म होते ही जयकारों से गूंजा पांडाल
शनिवार की देर शाम करीब 9:00 बजे नानपारा के जगदीश्वरी मंदिर के निकट आयोजित संगीत में श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। वही प्रसंग सुनकर लोग भाव विभोर हो गए। नानपारा में भगवान का जन्म होते ही पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जय करो से गूंज उठा।