चम्बा: चम्बा-तीसा मार्ग पर सरोल में लोक निर्माण विभाग ने की निशानदेही, लोगों को कब्जा हटाने के दिए निर्देश
Chamba, Chamba | May 2, 2024 चम्बा- तीसा मुख्य मार्ग पर सरोल गांव में लोक निर्माण विभाग की जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों को अब अपना कब्जा हटाना होगा।लोक निर्माण विभाग की तरफ से सड़क किनारे ड्रेन बनाने का कार्य शुरू किया जा रहा है। यह जानकारी गुरुवार को लोक निर्माण विभाग मंडल चम्बा के अधिशासी अभियंता ईं. राजीव शर्मा ने मीडिया के साथ सांझा की है।