चम्बा: किलाड़ स्थित एकलव्य होस्टल में 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या
Chamba, Chamba | May 1, 2024 किलाड़ स्थित एकलव्य होस्टल में एक दसवीं के छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक छात्र की पहचान 17 वर्षीय रमन कुमार निवासी परमार भटौरी पंचायत कुमार तहसील पांगी जिला चंबा के रूप में हुई है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि बुधवार को की है।