चम्बा: जिला चम्बा में ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की पासिंग का शैड्यूल जारी
Chamba, Chamba | May 2, 2024 क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण चम्बा द्वारा मई माह में आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शैड्यूल जारी कर दिया गया है। यह जानकारी एसडीएम चम्बा अरुण कुमार शर्मा ने गुरुवार को मीडिया के साथ सांझा की है। उन्होंने बताया कि यात्री व्यवसायिक वाहनों व स्कूली वाहनों के वीएलटीडी सिस्टम और पैनिक बटन सुचारू रूप से क्रियाशील होने चाहिए।