चम्बा: मिशन 414 के अंर्तगत मतदान केंद्र सालोह और साहो में जागरुक किए लोग
Chamba, Chamba | May 2, 2024 स्वीप टीम चम्बा द्वारा मिशन 414 के अंर्तगत मतदान केंद्र सालोह तथा साहो क्षेत्र में गुरुवार को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान टीम ने मतदाताओं, ग्रामीणों, नव पंजीकृत मतदाताओं के लिए मतदान जागरूकता, हस्ताक्षर अभियान व मतदाता शपथ का आयोजन किया। टीम सदस्य शेखर, दीपक व डॉ. राजेश ने लोगों को निष्पक्ष एवं निर्भय मतदान करने की शपथ दिलवाई।