चम्बा: तेलका डंडी मार्ग पर च्युंड मोड़ के समीप पुलिस ने 58 ग्राम चरस के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार
Chamba, Chamba | May 1, 2024 तेलका डंडी मार्ग पर च्युंड मोड़ के समीप पुलिस ने 58 ग्राम चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार तेलका डंडी मार्ग पर पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान च्यूंड मोड़ की तरफ से आए तीन लोगों की जब शक के आधार पर तालाशी ली गई तो उनके कब्जे से 58 ग्राम चरस बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सोभिया, विनायक और राहुल शामिल है।