चम्बा: राजकीय महाविद्यालय लिल्ह कोठी के विद्यार्थियों ने चंबा में किया एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण
Chamba, Chamba | May 1, 2024 राजकीय महाविद्यालय लिल्ह कोठी के विद्यार्थियों के लिए चंबा में एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया।इस दौरान विद्यार्थियों ने भूरी सिंह संग्रहालय,चंबा के प्राचीन स्मारक श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर,चंपावती मंदिर और अखंड चंडी महल का भ्रमण किया।उन्होंने इस भ्रमण के दौरान चंबा राज्य के संग्रहालय, स्मारकों और चंबा रियासत के पुराने अवशेषों की जानकारी हासिल की।