कैसरगंज: कैसरगंज में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता के वाहन में की गई तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस
कैसरगंज में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता पर घर से 500 मीटर की दूरी पर पहुंचते ही हमलावरों ने वाहन में तोड़फोड़ कर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद सभी ने कोतवाली जाकर सरेंडर कर दिया। हजारों की संख्या में भीड़ सीओ कार्यालय के साथ कोतवाली में जमा है। अभी तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।