राशमि: पुठवाड़िया स्थित अलख वेद गुरुकुल में भागवत कथा आयोजन की तैयारी, गोवत्स श्री राधाकृष्ण जी महाराज के सानिध्य में होगी कथा
राशमी कस्बे के निकट पुठवाड़िया स्थित अलख वेद गुरुकुल में श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को लेकर शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यह कथा पूज्य गोवत्स श्री राधाकृष्ण जी महाराज के सानिध्य में आयोजित की जाएगी।आयोजक समिति के संयोजक और अलख वेद गुरुकुल के स्वामी गौ हितेश शर्मा की मुख्य आतिथ्य में हुई इस बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सुरेश चंद्र सुवालका ने की।