हमीरपुर: मतदान बढ़ाने की जागरूकता के लिये स्वासा खुर्द में डिप्टी कलेक्टर के नेतृत्व में निकाली रैली
ग्राम स्वासा खुर्द में स्वीप के अंतर्गत ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी बीडीओ शांतुन कुमार सिनसिनवार ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान के लिए शपथ दिलाई। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम स्वासा खुर्द में मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी स्वीप कार्यक्रम के तहत रैली का आयोजन किया।