मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर
कलेक्टर ने मातृ-शिशु अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
कोण्डागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिला मुख्यालय स्थित मातृ-शिशु अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए अस्पताल में सुव्यवस्थित सोनोग्राफी व्यवस्था सुनिश्चित करने, अतिरिक्त भवन में स्टाफ की कमी दूर करने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए सीपेज टैंक की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नए टैंक का निर्माण कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन की दिशा में प्रशासन की पहल।
#स्वास्थ्य_सेवा #मातृ_शिशु_स्वास्थ्य #SushasanSarkar #Kondagaon #Chhattisgarh
Kondagaon, Chhattisgarh | Nov 18, 2026