बक्सर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के शहरी पीएचसी समेत सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में योग शिविर आयोजित
Buxar, Buxar | Jun 21, 2025 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बक्सर जिला योगमय रहा। पांडेयपट्टी स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर योग शिविर का आयोजन किया गया ।जहां दर्जनों की संख्या में लोगों ने योग किया। सदर प्रखंड के योगा इंस्ट्रक्टर के द्वारा योग करा कर निरोग रहने के तरीके बताए गए। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया।