बक्सर: गंगा में स्कॉर्पियो दुर्घटना मामले में आक्रोशित परिजनों ने गोलंबर पर किया सड़क जाम, यातायात बाधित
Buxar, Buxar | Jun 21, 2025 गंगा में शुक्रवार को रात के दौरान स्कॉर्पियो के गंगा में गिर जाने की घटना को लेकर शनिवार को करीब 9:30 बजे पूर्वाहन दिन में आक्रोशित लोगों ने बक्सर गोलंबर जाम कर दिया. जिससे गोलंबर पर आवागमन प्रभावित हो गया. इस दौरान गोलंबर पर जाम करने वाले लोगों ने प्रशासन पर दुर्घटना के बाद बचाव कार्य में काफी विलंब का आरोप लगाया.