बक्सर: अच्छी खबर: अब वृद्धजन पेंशन योजना में ₹400 के बदले मिलेंगे ₹1100
Buxar, Buxar | Jun 21, 2025 जिला समेत अब राज्य के सभी बुज़ुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को प्रतिमाह ₹400 के स्थान पर ₹1100 पेंशन दी जाएगी। यह निर्णय समाज के वंचित वर्गों के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। यह नई व्यवस्था जुलाई 2025 से लागू होगी और प्रत्येक लाभार्थी के खाते में हर माह की 10 तारीख को राशि भेजी जाएगी।