बोकारो:- बोकारो के दुन्दीबाग में चोरी की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, पुलिस ने राज कुमार रवानी को किया गिरफ्तार।12 नवंबर की सुबह करीब 3 बजे चुनचुन राय के घर में हुई थी चोरी। गिरफ्तार आरोपी दुन्दीबाग हटिया का रहने वाला है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान किया गया बरामद।चोरी का आसमानी नीले रंग का बक्सा, एसबीआई चेकबुक और शैक्षणिक प्रमाण पत्र बरामद। पिस्ता, किशमिश, बादाम और काजू के पैकेट भी बरामद। 4 नवंबर की रात हरिहर प्रसाद की राशन दुकान में भी हुई थी चोरी।
पुलिस ने दोनों चोरी कांडों में बरामदगी का किया दावा।
छापेमारी दल में पु०अ०नि० अनिल कुमार गुना, स०अ०नि० राजू महतो और आरक्षी सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह शामिल थे।
Chas, Bokaro | Nov 12, 2026