गिधौर: मां की मौत के बाद ठुकराई गई नवजात को मिला नया जीवन, मौरा पंचायत के अशोक यादव बने सहारा
Gidhaur, Jamui | Apr 8, 2026 जमुई जिले के झाझा प्रखंड अंतर्गत धमना पंचायत के गोविंदपुर गांव से एक बेहद मार्मिक घटना सामने आई है। दरअसल मां की मौत के बाद ठुकराई गई नवजात को गिद्धौर प्रखंड के मौरा पंचायत निवासी अशोक यादव सहारा बने हैं। जिसका वीडियो बुधवार 7 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार गिद्धौर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई।