डिंडौरी: गौमाता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने की मांग के साथ गौसेवकों ने निकाली रैली, कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन
डिंडौरी में गौसेवको ने गौमाता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर नर्मदा डैम घाट से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली और सोमवार दोपहर 3:00 डिप्टी कलेक्टर बैजनाथ वासनिक को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा । गौसेवको ने गोवंश की संरक्षण और संवर्धन की मांग करते हुए गोवंश की रक्षा के लिए कठोर कानून बनाने की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा।