बिजनौर: मंडावर पुलिस ने अनुराग की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Bijnor, Bijnor | Jun 7, 2024 बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर के जंगल में गांव धर्म नगरी निवासी अनुराग की लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को नामजद किया था। अनुराग को उसके ही दोनों दोस्त अनमोल व मुकेश ने मौत के घाट उतार दिया था। और फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने अनमोल को गिरफ्तार कर लिया।जबकि फरार मुकेश की तलाश की जा रही है।