बिजनौर: विकास भवन में स्थित भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर शरारती तत्वों ने डाली चुनरी और चूड़ियां
Bijnor, Bijnor | Jun 6, 2024 बिजनौर में शरारती तत्वों द्वारा विकास भवन में स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने की नीयत से चुनरी डाल दी व चूड़ियां भी डाली गई। जिसके बाद दलित समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना और पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात शरारती तत्वों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।