बिजनौर: बिजनौर की काशीराम कॉलोनी में गोली चलाने वाले एक बाल अपचारी सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jun 6, 2024 बिजनौर की काशीराम कॉलोनी में तमंचे से गोली चलने वाले तीन अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए अभियुक्तों का नाम सुमित व अंकित है। जो काशीराम कॉलोनी के रहने वाले हैं। हालांकि पुलिस ने उनके साथ एक बाल अपचारी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार हुए अभियुक्त के पास से 12 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस व खोखा कारतूस बरामद किया है।