#पौड़ी: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर गणेश चंद्र भट्ट का धरना जारी
#पाबौ निवासी सामाजिक कार्यकर्ता गणेश चंद्र भट्ट ने स्वास्थ्य सुविधाओं, पाबौ में तहसील निर्माण, वाहन चालकों को राहत, टोल टैक्स हटाने और कृषि भूमि के विकास की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना शुरू किया। मांगें पूरी न होने पर 9 नवंबर को देहरादून में धरने की चेतावनी दी।